aaj ka kumbh rashifal
Rashifal Today in Hindi 2023 | आज का राशिफल [एक सेकंड में जाने]
आज का राशिफल : 2023
दोस्तो यहाँ पर हर रोज आपको राशिफल मिलेगा. हर दिन हम आपके लिए राशिफल अपडेट करते रहते है अगर आपको ये नही पता कि आपकी राशि कोनसी है तो आप नीचे फ़ोटो में अपने नाम अनुसार राशि देखकर राशिफल देख सकते है
Aaj ka rashifal
दोस्तो यहाँ पर नीचे दी गयी फ़ोटो में आपकी कोनसी राशि है ये आसानी से देख सकते है और फिर राशिफल देख सकते है. अपने नाम के पहले अक्सर को ढूढ़ना है वही आपकी राशि होगी.
Rashifal Today in Hindi
मेष
द्वितीय चंद्र का गोचर कार्य की अधिकता एवं भाग्य का साथ दिलाएगा। अटके कार्य पूरे होंगे एवं आय भी बेहतरीन बनी रहेगी। योजनाएं सफल होंगी। मंगल एवं बुध को प्रतिष्ठित लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। गुरु एवं शुक्रवार को सावधानी रखनी होगी। शनिवार पुनः अनुकूल हो जाएगा। लाभ की प्राप्ति होगी।
तुला
चंद्र के अष्टम होने से केवल आज रविवार को कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। सोमवार से काम में भी तेजी आ जाएगी। पुराने नुकसान की भरपाई करने की राह प्राप्त होगी। बुध एवं गुरुवार को कार्य की अधिकता होगी। शुक्रवार की शाम से समय सब प्रकार से अनुकूल हो जाएगा। शनिवार को धनलाभ होगा।
वृषभ
चंद्र के गोचर से आरंभ होगा। आय अच्छी बनी रहेगी एवं संतान से सहयोग प्राप्त होगा। विरोध करने वाले पक्ष में रहेंगे। कार्य समय पर होंगे। विवादित मामलों में विजय की प्राप्ति होगी। योजनाएं सफल होंगी। मित्रों से मुलाकात होगी। शनिवार का दिन निराशा भरा हो सकता है। इसमें भी हानि की कोई संभावना नहीं होगी।
वृश्चिक
चंद्र की दृष्टि से आय में वृद्धि के साथ राजपक्ष से लाभ होगा। राजनीतिज्ञों को पद मिल सकता है। सोमवार एवं मंगलवार के दिन अनावश्यक खर्चे होंगे एवं तनाव रहेगा। बुधवार एवं गुरुवार को सुख बढ़ेगा। संपर्कों से लाभ मिलेगा। शुक्रवार भी अनुकूल दिन रहेगा। शनिवार व्यस्तता भरा दिन रहेगा।
मिथुन
चंद्र द्वादश होने से खर्च अधिक होंगे। सोमवार से राहत मिलेगी। नई राहें खुलेंगी एवं कार्यों में गति आएगी। योजनाएं सफल होंगी। पुराने परिचित से लाभदायी समाचार मिल सकता है। स्थायी संपत्ति से लाभ की संभावना है। गुरु को पड़ोसियों से विवाद हो सकता है। शेष दिनों में कोई परेशानी आने की संभावना नहीं है।
धनु
बिना बात परेशान रहेंगे। लाभ का लालच देकर उलझाया जा सकता है। सतर्क रहें। सोम एवं मंगलवार को आय अच्छी बनी रहेगी। कार्य समय पर होंगे। बुध एवं गुरुवार को सहयोग की अपेक्षा बेकार जाएगी। शुक्र एवं शनिवार को कार्य वृद्धि के साथ आय की प्राप्ति भी होगी। योजनाएं सफल होंगी एवं सहयोग मिलेगा।
कर्क
आज रविवार का दिन अच्छा रहेगा, किंतु सोमवार एवं मंगलवार को समय विपरीत रह सकता है। आय में नुकसान होगा एवं खर्च में वृद्धि होगी। अनावश्यक कार्यों में देरी होगी। बुधवार एवं गुरुवार को समय सभी तरह से शक्तिशाली बनाने वाला है। योजनाएं सफल होंगी। विवादित मामलों में पक्ष मजबूत होगा।
मकर
पंचम चंद्र से सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यों में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। सोमवार एवं मंगलवार को विरोधी से कष्ट हो सकता है। बुध एवं गुरुवार को सबसे अच्छा समय रहेगा। शुक्रवार की शाम से परेशानी बढ़ सकती है। शनिवार शाम से परेशानी बढ़ को अकेले बाहर जाने से बचें।
सिंह
दशम चंद्रमा आय को बेहतर करेगा एवं मन को प्रसन्न रखेगा। मंगल एवं बुधवार को आय में वृद्धि होगी एवं बाधाएं समाप्त होंगी। हर कार्य में सफलता की प्राप्ति होगी गुरु एवं शुक्रवार को चंद्र के द्वादश होने से कार्यों में रुकावट होगी। अनावश्यक खर्चे होंगे। शनिवार को मन प्रसन्न रहेगा। कार्य आसानी से संपन्न होंगे।
कुंभ
चंद्र चतुर्थ होने से आय कम होगी। मन में निराशा का भाव रहेगा। सोमवार से उसमें सुधार होगा, किंतु खर्चे बने रहेंगे। मंगलवार एवं बुधवार को क्रोध की वजह से नुकसान भी हो सकता है। गुरु एवं शुक्रवार को घर के बाहर रहना पड़ सकता है। शनिवार का दिन प्रसन्नता दिलाने वाला होगा। कार्य में सहयोग की प्राप्ति होगी।
कन्या
नवम चंद्रमा पराक्रम में वृद्धि करेगा एवं भाग्य का साथ मिलेगा। योजनाएं सफल होंगी एवं कार्य की अधिकता हो सकती है। धार्मिक यात्रा पर जाने का मन बन सकता है। गुरुवार एवं शुक्रवार को परिवार के साथ रहने का वक्त मिलेगा। सुखपूर्वक समय व्यतीत होगा। शनिवार को चिंता भरा दिन रह सकता है।
मीन
तृतीय चंद्र पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। सोमवार एवं मंगलवार का दिन भी उत्साह से व्यतीत होगा। बुधवार को कार्य की अधिकता होगी एवं आय में सुधार होगा। अटके कार्य में गति आएगी। सहयोग भी प्राप्त होगा। गुरुवार एवं शुक्रवार को अनुकूलता प्राप्त होगी। शनिवार को भी राहत मिलेगी।
aaj ka kumbh rashifal
aaj ka rashifal
ajker rashifal
rashifal
rashifal bangla
rashifal today
today rashifal
today rashifal in hindi
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ